चंडीगढ़ में थार की टक्कर से दो की मौत:नमाज पढ़कर लौट रहे थे, आरोपी पुलिस वाले का बेटा,दोनों UP के मदरसे में टीचर

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नमाज पढ़कर लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के सुभान के छोटे भाई मोहम्मद फरमान ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों रेड लाइट होने के कारण सिग्नल पर रुके हुए थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी काजी अब्दुल सुभान (42) और काजी गुलशेर (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अब्दुल सुभान सहारनपुर में मदरसे में शिक्षक थे और गरीब बच्चों को पढ़ाते थे। वह चंडीगढ़ किसी काम से अपने दोस्त के साथ आए हुए थे। मृतक के भाई मोहम्मद फरमान ने बताया कि काम खत्म करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट के कारण रुके, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप फरमान ने आरोप लगाया है कि थार गाड़ी पुलिसकर्मी के बेटे द्वारा चलाई जा रही थी। मोहम्मद फरमान ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार के अनुसार, अब्दुल सुभान अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। वहीं गुलशेर भी परिवार के कमाने वाले सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *