अबोहर में बजरंग दल हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का पुतला फूंका:गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, दो मिनट का रखा मौन

फाजिल्का जिले में बजरंग दल हिंदुस्तान ने गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के विरोध में अबोहर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 25 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी के नेतृत्व में बाजार नंबर 12 मेन चौक पर किया गया, जहां पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। बता दे कि गुरदासपुर में होमगार्ड अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की हत्या हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली थी, जिसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों में भारी रोष देखा गया।
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान, बजरंग दल हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘पंजाब पुलिस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। प्रदेश में शांति भंग की साजिश इस अवसर पर बजरंग दल हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी कई बार पंजाब पर हमले कर चुका है और अब फिर से प्रदेश की शांति भंग करने की साजिशें रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना पंजाब में टारगेट किलिंग और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिलवा रहे हैं। पाकिस्तान पीछे से करता है वार कुलदीप सोनी ने विशेष रूप से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का जिक्र करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में बैठकर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों और टारगेट किलिंग को बढ़ावा दे रहा है तथा लगातार ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी ले रहा है। सोनी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कायरता का परिचय देते हुए पीठ पीछे वार करता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा बजरंग दल हिंदुस्तान ने स्पष्ट कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरवाद, नशे और आतंकवाद के खिलाफ लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर की गई यह हत्या पूरे प्रदेश को डराने और कानून-व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं को उनकी भाषा में ही सख्त जवाब दिया जाना चाहिए। मुआवजे की मांग बजरंग दल हिंदुस्तान ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से मांग की है कि आतंकवादी संगठनों और उनके सरगनाओं के खिलाफ कठोर व निर्णायक कार्रवाई की जाए, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए तथा शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान की जाए। आंदोलन की दी चेतावनी अंत में बजरंग दल हिंदुस्तान ने चेतावनी दी कि यदि आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन पूरे पंजाब में सडक़ों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करेगा। इस रोष प्रदर्शन के दौरान अश्वनी कटारिया, सिद्धार्थ सिंह, सुरेंद्र कुमार, टिंकू कुमार, शिवाजी, सन्नी व सोनू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *