छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश बंद कमरे में मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। रात में खाना खाकर युवक अपने कमरे में गया था और बाद में घटना की जानकारी परिजनों को हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा के वार्ड नंबर 8 में रहने वाला अभिषेक विश्वकर्मा 20 साल मंगलवार की रात को अपने घर में खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में चला गया। रात तकरीबन 10 बजे के आसपास उसके कमरे से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। जिसे सूनकर परिजन उसके कमरे तक पहुंचे और आवाज देने लगे। तब अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन तब भी उसके तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में किसी तरह के उसके कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया। जिससे उन्होंने देखा कि अभिषेक खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा है। पूरे फर्श-बिस्तर में खून के छिंटे हैं।
पुलिस-फॉरेसिंक टीम जांच में जूटी
जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रात होने की वजह से प्रारंभिक जांच के बाद कमरे को सील कर दिया। मौके से एक धारादार बड़ा चाकू नुमा हथियार बरामद किया गया। इसके बाद सुबह पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
सुसाईड का हो सकता है मामला
बताया जा रहा है कि कमरा भीतर से बंद था और मामले में पुलिस ने बारिकी से जांच की, लेकिन मामला सुसाईड का नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक आईटीआई की पढ़ाई पूरी किया था। वह पिछले कुछ दिनों से मेंटली डिस्टर्ब था और इससे पहले भी उसने एक बार सुसाईड करने की कोशिश की थी। हांलाकि इस मामले में पुलिस बारिकी से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।


