मोगा में किशोरी पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:धारधार हथियार से किया हमला, छेड़छाड़ का विरोध करने पर वारदात, मां का मामा

मोगा के दौलतपुर उंचा गांव में आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर उसके मां के मामा ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल किशोरी को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित लड़की की मां और नानी ने मीडिया को बताया कि उनकी मां का मामा मंगल सिंह कई सालों से उनके घर में रह रहा था। जब लड़की अपनी आठवीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौटी और कमरे में यूनिफॉर्म बदल रही थी, तो मंगल सिंह दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था। ‘ धारदार हथियार से किया था हमला जैसे ही लड़की कमरे में दाखिल हुई, उसने दरवाजा बंद कर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मोगा के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह दौलतपुर गांव का मामला है, जिसमें 14 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है। आरोपी ने की छेड़छाड़ की कोशिश घायल की माता परमिंदर कौर का मामा मंगल सिंह पिछले छह महीनों से उनके घर में रह रहा था और उसकी नीयत ठीक नहीं थी। डीएसपी के अनुसार, जिस दिन लड़की स्कूल से घर आई, आरोपी पहले से ही कमरे में मौजूद था। लड़की के अंदर आते ही उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लड़की द्वारा विरोध करने पर मंगल सिंह ने उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना सगर में मुकदमा नंबर 36 विभिन्न धाराओं (76, 109, 118, 127(2) बीएन) के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *