छत पर कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट लंबा अजगर:स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा; कहा- जोखिम भरा ऑपरेशन था

कोरबा के करतला क्षेत्र स्थित ग्राम बागबुडा में एक अजगर को घर के छप्पर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह अजगर लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर एक कच्चे मकान के छप्पर पर कुंडली मारकर बैठा था, जिससे घरवाले भयभीत थे। मंगलवार सुबह मकान मालिक भूपेंद्र जगत ने अजगर को घर के ऊपर घूमते देखा। इतनी ऊंचाई पर अजगर को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। उन्होंने अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। थक-हारकर उन्होंने जिले की रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। कुछ घंटों बाद जितेंद्र सारथी अपनी टीम के सदस्य भूपेंद्र जगत के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने 15 फीट ऊंचे छप्पर पर चढ़कर खपरैल हटाए। टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा बड़ी सावधानी से लगभग 8 फीट लंबे अजगर को नीचे उतारा गया और सुरक्षित थैले में डालकर प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन परिवार और जीव की सुरक्षा के लिए उनकी टीम हमेशा तत्पर रहती है। सारथी ने लोगों से ऐसी स्थिति में न घबराने और हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर संपर्क करने की अपील की। मकान मालिक भूपेंद्र जगत ने बताया कि अजगर मंगलवार सुबह से ही घर के ऊपर विचरण कर रहा था, जिससे परिवार डरा हुआ था। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम के पहुंचने के बाद ही अजगर को पकड़ा जा सका और सभी ने राहत महसूस की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *