फाजिल्का के चंद्रभान ड्रेन में अवैध खनन जारी:ट्रैक्टरों में खुलेआम रेत भरते तस्कर दिखे, वीडियो वायरल

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव चक्क सैदों से निकलने वाली चंदभान ड्रेन में अवैध खनन के आरोप लगे हैं। हाल ही में ड्रेन से रेत निकासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें दिन दिहाड़े मजदूर कसी और टोकरियों की मदद से रेत निकालकर ट्रैक्टर ट्राली में भरते दिखाई दे रहे हैं । वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है । हालांकि इस वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कारगुजारी पर कई तरह के सवाल खड़े किए है । फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंचा है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन कार्य खुलेआम किया जा रहा है । और संबंधित लोगों को कानून का कोई डर नहीं है ।
ड्रेन की सफाई नहीं करवाई गई गांव चक्क सेदोके के निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा लंबे समय से ड्रेन की सफाई नहीं करवाई गई । सरकारी रिकॉर्ड में ड्रेन की चौड़ाई सीमित दर्शाई गई है । जबकि हकीकत में यह लगभग दो एकड़ तक फैल चुकी है । उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान ड्रेन के ओवरफ्लो होने से आसपास के गांव को भारी नुकसान उठाना पड़ा था । समाधान का नहीं उठाया कदम इसके बावजूद प्रशासन ने स्थाई समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया । दूसरी ओर अवैध खनन में सलिप्त बताए जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर के इस कार्य को गलत मानने से इनकार करते हुए इसे सही ठहराया । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन चाहे तो अवैध खनन एक दिन में बंद हो सकता है । उधर इस संबंध में थाना अमीरखास के एसएचओ जुगराज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया गया है । लेकिन वहां पर अवैध खनन का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *