प्रतापगढ़ में खाटूश्याम बाबा का फाग महोत्सव शुरू:शहर में निकली भव्य निशान यात्रा, आज होगी भजन संध्या

प्रतापगढ़ में श्री खाटूश्याम जी के दो दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के पहले दिन बुधवार दोपहर 3 बजे श्री गणेश मंदिर, गोपालगंज से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी चौराहे और सदर बाजार से होते हुए श्री कपूरजी छतरी स्थित भारतपति हनुमान मंदिर पहुंची। दीपक बोराना ने बताया- निशान यात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खाटूश्याम जी के भजनों पर भक्त झूमते हुए नजर आए। बैंड-बाजे, ढोल और संगीत की धुन पर पूरा बाजार भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान बाबा के ध्वज पूरे जोश के साथ लहराए गए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प और इत्र वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार, भारतपति हनुमान मंदिर परिसर में आज (गुरुवार) शाम 5 बजे से श्याम प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में मंदसौर से अजय पाटीदार और झाबुआ से सोनल शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। फाग महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम महिला मंडल प्रतापगढ़ और श्री कपूरजी छतरी हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी नगरवासियों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *