फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस और एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जलालाबाद के कई गांवो में रेड की गई है । और इस रेड के दौरान हजारों लीटर अवैध लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया । बताया जा रहा है कि गांव के शमशान घाट, घरों के अंदर, छप्पड़, नहर किनारे व अन्य जगह से जमीन में दबाई गई अवैध लाहन मिली है । जिसे नष्ट कर दिया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और एक्साइज विभाग ने गांव सुखेरा बोदला, महालम व ज्वालेवाला सहित कई गांवो में रेड कर दी । 4000 लीटर लाहन को किया नष्ट इस दौरान बड़ी संख्या में की गई इस रेड के दौरान कई घरों में चेकिंग के दौरान घरों के अंदर संदूक में छुपा कर रखी, गांव के शमशान घाट के कमरे में छिपाई गई, नहर किनारे जमीन में दबाई गई, खेतों में छुपा कर रखी गई, पशुओं के कमरे में तूड़ी के नीचे छिपाई गई अवैध लाहन का जखीरा बरामद किया है । बताया जा रहा है कि इस दौरान 4000 लीटर लाहन और 100 बोतल अवैध शराब बरामद हुई । जिसे नष्ट कर दिया गया। वीडियो सामने आई है । फिलहाल पुलिस द्वारा अपनी कार्रवाई की जा रही है ।


