पठानकोट पहुंचे कांग्रेस सचिव सूरज ठाकुर:कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग, राहुल गांधी की पंजाब रैली पर चर्चा की

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव सूरज ठाकुर ने पठानकोट का दौरा किया। उन्होंने 28 फरवरी को पंजाब में होने वाली राहुल गांधी की रैली के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी यात्रा पर विचार-विमर्श किया। विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पंजाब दौरे पर हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेता भी राज्य में सक्रिय नजर आ रहे हैं। AAP के शासन में उनके कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं इस अवसर पर सूरज ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की पहली ऐसी सरकार है जिसके शासन में उसके अपने कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों का क्या हाल होगा। प्रदेश के लोग देख चुके AAP सरकार की सच्चाई ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली सरकार है जिसने सच बोलने वाले पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सच्चाई देख चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत दर्ज कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *