कपूरथला में अवैध व्यावसायिक निर्माण को निगम ने रोका:बिना नक्शा पास कराए बन रहा शेड, कमिश्नर के निर्देश पर नोटिश चस्पा

कपूरथला जिले में नकोदर रेलवे फाटक के पास एक अवैध व्यावसायिक निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। बता दे कि निगम ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने का आदेश दिया है।यह आदेश निगम कमिश्नर द्वारा जारी किए गए हैं। इस दौरान निर्माण स्थल पर अवैध निर्माण रोकने संबंधी नोटिस भी चस्पां कर दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यावसायिक शेड बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा था। मालिक ने नगर निगम कार्यालय में हंगामा किया था सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई से जुड़े निर्माण स्थल के कथित मालिक ने हाल ही में कपूरथला नगर निगम कार्यालय में हंगामा किया था। मालिक ने कर्मचारियों के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया। विवाद बढ़ने पर संबंधित व्यक्ति ने लिखित माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *