रायगढ़ में लकड़ी से दरवाजा-तखत बनाकर तस्करी:अवैध परिवहन करते 4 गाड़ियों को उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा, रात में अलग-अलग जगह पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लकड़ी तस्करी जमकर हो रही है। खैर, तेंदु के अलावा मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों की अवैध कटाई की जा रही है। जहां अवैध लकड़ियों से दरवाजा तखत बनाकर इसे बेचा जा रहा है। ऐसे ही अलग अलग 4 वाहनों को पकड़कर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन 3 बजे उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिला कि ओवरब्रिज की ओर से एक पिकअप जा रही है, जिसमें तखत लोड है और उससे संबंधित कोई कागजात नहीं है। ऐसे में उड़न दस्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को रुकवाया। जहां पूछताछ करने पर पिकअप चालक बड़े रबेली निवासी सतीश कुमार चंद्रा के पास तखत से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में पिकअप चालक सतीश कुमार चंद्रा के साथ मौजूद मुकेश चंद्रा को उड़नदस्ता टीम ने ही पकड़ कर डिपो ले आए। इसके बाद उड़नदस्ता की टीम गश्त पर निकली, जहां पटेलपाली के पास पिकअप चालक भुनेश्वर साहू व मनबोध चंद्र को पकड़ा गया। जिनके पिकअप में तखत लोड था और उससे संबंधित कोई दस्तावेज उनके पास नहीं था। इन्हें भी पकड़कर बेलदुला डिपो आगे की कार्रवाई के लिए लाया गया।
मौके पर किसी के पास दस्तावेज नहीं मिले
उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि टीम बड़े भंडार की ओर भ्रमण कर रही थी, तो बड़े भंडार के पास तखत से भरी पिकअप को देखा गया। जिसे रोककर पूछताछ करने पर सकरेली निवासी अवध राम सिदार व उसका साथी यशवंत सिदार के पास भी मौके पर लकड़ी के तखत से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके अलावा छोटा हाथी में तखत दरवाजा और चौखट लोड कर परिवहन किया जा रहा था, जिसे बरपाली पेट्रोल पंप के पास रोका गया। पूछताछ में बरमकेला निवासी आनंद बेहरा के पास भी मौके पर कोई दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में उसे भी बेलदुला डिपो लाया गया। जहां सभी आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *