भीलवाड़ा में सरस पार्लर के संचालक के यहां काम करने वाले एक युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर 20 हजार कैश लूट उसे एक गार्डन के पास फेंक कर फरार हो गए। बैंक जा रहा था तभी अगवा किया मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र के सत्यम कंपलेक्स के पास सत्यम सरस पैलेस पार्लर के कर्मचारी हरिराम (27 ) पिता रामकिशन गुर्जर निवासी करमडास ने सुभाष नगर थाने में एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि आज वो सरस पार्लर का कैश जमा कराने राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर जा रहा था। जबरन गाड़ी में बैठाया और मारपीट की इसी दौरान बैंक के सामने महेंद्र और उसके कुछ साथी गाड़ी लेकर आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया,सुनसान जगह ले जाकर लाठी ओर डंडों से उसके साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ दिए और उसे नेहरू गार्डन के पास फेंक कर चले गए।इस दौरान बदमाशों ने युवक के पास रखे 20 हजार कैश भी लूट लिए। आए दिन मारपीट ओर गाली गलोच करते हैं पीड़ित हरि ने बताया कि आरोपी महेंद्र उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुका है, ये लोग हमेशा रात को शराब के नशे में धुत होकर पार्लर पर आते हैं और डेयरी प्रोडक्ट मुफ्त में नहीं देने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हैं। कई बार पहले भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिसकी शिकायत थाने में देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है। आरोपियों की तलाश शुरु आज जब वो बैंक में कैश जमा करने जा रहा था,इसी दौरान इन्होंने उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे लव गार्डन के पास फेंक कर चले गए।फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।


