बीकानेर में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सलूम्बर में सेन समाज ने प्रदर्शन किया। समाज ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की। घटना 21 फरवरी को हुई थी, जब आठवीं कक्षा की छात्रा बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में उसका शव मिला। ज्ञापन में ये रखी मांगें सेन समाज के महासचिव नारायण लाल सेन ने बताया- प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई कर कठोरतम दंड, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ का आवंटन, मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता शामिल है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान सेन समाज विकास संस्था के जिलाध्यक्ष ईंदर लाल सेन रंदेला, उपाध्यक्ष नाथू लाल सेन, कालू लाल सेन डिंगरी, सचिव सुरेश सेन, चावंड से देवी लाल सेन, कैलाश सेन, भरत सेन, हीरा लाल सेन, पुष्कर सेन, संस्थापक एवं महासचिव नारायण सेन, नांदली अहाड़ा से पुष्कर सेन, प्रकाश सेन, सुरेश सेन, गजेन्द्र सेन रंदेला, रमेश सेन निठाऊवा, सलूम्बर से राजू सेन, मदन सेन, व्यवस्थापक पीयुष सेन, राहुल सेन, शुभम सेन, हितेश सेन करेली, पवन सेन, दीपक सेन, कैलाश सेन एमनिया पाडला सहित कई समाजजन मौजूद रहे। ….. राजस्थान के सबसे बड़े सर्वे में लीजिए हिस्सा, अपने सरपंच को दें 1 से 5 नंबर- पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान का सबसे बड़ा सरपंच सर्वे किया जा रहा है। यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। ये भी देख सकते कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबर भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


