शिरोमणि अकाली दल बादल की उप-चुनाव उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, तरनतारन सिटी थाने में दर्ज दो मामलों की पुलिस जांच में शामिल हुईं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए उप-चुनाव के दौरान कंचनप्रीत कौर के खिलाफ तरनतारन सिटी थाने में दो मामले दर्ज किए गए थे। उन्हें एडिशनल सेसन जज जज प्रेम कुमार की कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस जांच में शामिल होने का भी निर्देश दिया था। इन आदेशों के बाद, कंचनप्रीत कौर अपने साथियों और वकीलों के साथ पिछले रविवार को जांच में शामिल होने के लिए तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।
एएसआई ने दर्ज किए बयान इस दौरान जांच अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके थे। बाद में, वह देर रात अपने साथियों और वकीलों के साथ पुलिस द्वारा मांगे गए दस्तावेजों के साथ दोबारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। सिटी पुलिस स्टेशन के चीफ इंस्पेक्टर नवदीप भट्टी की मौजूदगी में जांच अधिकारी एएसआई गुरपाल सिंह ने कंचनप्रीत कौर रंधावा के बयान दर्ज किए। बयानों से संतुष्ट दिखी पुलिस बता दे कि 3 से तक पुलिस स्टेशन में रहने के बाद, कंचनप्रीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने पुलिस द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज पेश कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके दिए गए बयानों और दस्तावेजों से संतुष्ट लग रही है। अभी केस नंबर 261 के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि केस नंबर 240 से जुड़ा ऑर्डर ऑनलाइन साइट पर अपलोड न होने की वजह से उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए, जो आने वाले दिनों में दर्ज किए जाएंगे।


