लुधियाना-पटियाल रेलवे रूट पर राजपुरा बाइपास रेल लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी हे। रेल मंत्रालय जल्दी ही राजपुरा बाइपास रेल लाइन का सर्वे करेगा। मंत्रालय ने सर्वे के लिए 48 लाख रुपए की राशि पास कर दी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस रेल ट्रेक को मंजूरी मिलने व सर्वे के लिए फंड पास होने की जानकारी दी है। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि लुधियाना से पटियाला रेल के जरिए जाने के लिए राजपुरा नहीं जाना पड़ेगा। राजपुरा से पहले सराय बंजारा से कौली के बीच 16 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस रेल लाइन के बिछने से लुधियााना पटियाला के बीच की दूरी 6 से 7 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं राजपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम हो जाएगा। फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि लंबे समय से इस रेल ट्रेक की डिमांड थी। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के लिए प्राथमिक सर्वे हो चुका है और अब फाइनल लोकेशन सेर्व होगा। सर्वे रिपोर्ट के बाद ट्रैक बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे को दिए निर्देश रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेल लाइन का फाइनल सर्वे करवाने व इस परियोजा को आगे बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे को इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए हैं। राजपुरा नहीं जाना पड़ेगा रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विशेष रूप से पटियाला व लुधियाना के बीच रेल यातायात को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इन शहरों के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त समय लगता है और स्टेशन पर भीड़भाड़ बढ़ती है। नई बाईपास लाइन बनने के बाद ट्रेनों को सीधे मार्ग से गुजरने की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और परिचालन दक्षता बढ़ेगी।


