रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है। गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 23 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) किया जाएगा। यह ट्रेन साबरमती से प्रत्येक सोमवार को शाम 18:45 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को रात 20:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) चलेगी। यह हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 21:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन बुधवार को रात 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा अपने मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा कैंट, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।


