भीलवाड़ा में बैंक के सामने से दिनदहाड़े युवक किडनैप:लाठी-डंडों से हाथ-पैर तोड़े, 20 हजार कैश लूटकर गार्डन के पास फेंक कर भागे

भीलवाड़ा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक का किडनैप कर लिया। गाड़ी में लाठी- डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद जेब में रखे 20 हजार रुपए कैश भी छिन लिया। घटना शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने बुधवार को हुई। बदमाश घायल हालत में युवक को नेहरू गार्डन के पास फेंक कर चले गए। बैंक में कैश जमा कराने जा रहा था
थानाधिकारी के अनुसार- थाना क्षेत्र के सत्यम कॉम्प्लेक्स के पास सत्यम सरस पैलेस पार्लर के कर्मचारी हरिराम (27 ) पिता रामकिशन गुर्जर निवासी करमडास ने सुभाष नगर थाने में एक रिपोर्ट दी। बताया कि आज बुधवार को वह सरस पार्लर का कैश जमा कराने राजस्थान ग्रामीण बैंक जा रहा था। बैंक के सामने महेंद्र और उसके कुछ साथी गाड़ी लेकर आए और उसे खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। सुनसान जगह ले जाकर लाठी और डंडों से उसके साथ मारपीट की। उसके हाथ- पैर पर कई वार किए। फिर जेब में रखे 20 हजार रुपए भी ले लिए। इसके बाद बदमाश घायल हालत में हरिराम को लव गार्डन के पास फेंक कर चले गए। मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप
पीड़ित हरि का कहना है- आरोपी महेंद्र उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुका है। ये लोग हमेशा रात को शराब के नशे में धुत होकर पार्लर पर आते हैं और डेयरी प्रोडक्ट मुफ्त में नहीं देने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। कई बार पहले भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *