एक्सपायरी डेट की सोन-पपड़ी और अचार फिंकवाया:त्योहार से पहले मिलावट के खिलाफ एक्शन; जलेबी के घोल और दही से आ रही थी बदबू

फेस्टिवल सीजन में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अलर्ट हैं। बुधवार को शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत टीमों ने राजसमंद के सियाणा और आमेट में कार्रवाई की। इस दौरान सोनपपड़ी और अचार समेत कई चीजें एक्सपायरी डेट की मिली। कई खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर सैंपल भिजवाए गए हैं। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभ मंगला के निर्देशानुसार जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। सियाणा- जलेबी के घोल और दही से बदबू खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल ने सियाणा स्थित भोलेनाथ मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। तेल का सैम्पल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए लिया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर 30 लीटर अवधि पार कोल्डड्रिंक व सोडा वाटर, 7 किलोग्राम सोन पपड़ी और लगभग 30 किलोग्राम खराब व बदबूदार जलेबी घोल और दही पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया। जनता ट्रेडिंग कंपनी से काजू का नमूना लिया गया तथा 10 किलोग्राम एक्सपायरी डेट का अचार नष्ट कराया। आमेट-सोनपपड़ी का नमूना लिया आमेट क्षेत्र में श्रीनाथ मिष्ठान भंडार से सोन पपड़ी का नमूना जांच के लिए लिया गया और करीब 10 किलोग्राम एक्सपायरी डेट की मिठाई को मौके पर नष्ट करवाया गया। सभी नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *