पदोन्नत शिक्षकों को कार्यरत स्कूल में यथावत पदोन्नति पद पर कार्यग्रहण करवाने का आदेश

डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने पदोन्नत शिक्षकों को यथास्थान कार्यग्रहण करवाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ऋषिन चौबीसा, देवी लाल पाटीदार, महामंत्री महेन्द्र लखारा एवं प्रवीण जैन सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने सत्र 2021-22 और 2022-23 में पदोन्नति प्राप्त सम्बन्धी को कार्यरत विद्यालय में यथावत पदोन्नति पद पर कार्यग्रहण करवाने के सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को एक दिन पहले पत्र प्रेषित किया था। शिक्षा विभाग ने इसकी त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिए है। जिला अध्यक्ष बलवंत बामणिया,जिला मंत्री दिलीप सिंह चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सत्र 2021-22 और 2022-23 में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर हाल ही में पदोन्नति की गई है। पदोन्नति उपरान्त इनका पदस्थापन विभाग द्वारा किया जाना था। विभाग द्वारा पदस्थापन प्रकिया पूर्ण करने में अभी समय लगने की संभावना थी। विभाग द्वारा पूर्व मे पदोन्नत कार्मिकों को कार्यरत विद्यालय में पदोन्नत पद पर यथावत कार्यग्रहण करवाया था। उपशाखा दोवड़ा के नागेन्द्र मीणा, साबला के महेन्द्र सिंह सोलंकी, सीमलवाड़ा के कल्पेश मेहता, आसपुर के जीवन लाल दायमा, चिखली के लोकेश लबाना, सागवाड़ा के प्रवीण सुथार, गलियाकोट के हितेन्द्र पाटीदार, झोथरी के महेन्द्र डामोर, बिछीवाड़ा के कान्ति लाल मीणा एवं डूंगरपुर के नटवर वर्मा ने विद्यालयों में व्याख्याता पद पर विषय विरुद्ध जिन वरिष्ठ अध्यापक को लगाया गया है, उन्हें व्याख्याताओं के पदस्थापन से पूर्व मूल पद पर लगाए जाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *