बोकारो में 33 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:छह माह पहले हुई थी शादी, पिता बनने वाला था; एक साल पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश

बोकारो में 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6-बी स्थित क्वार्टर संख्या 4074 में हुई। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी इस समय अपने मायके में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक व्यवसाय में हुए नुकसान के कारण मानसिक दबाव में था। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले भी उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इधर, पुलिस अधिकारी टी. के. राम ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गौतम कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर उनकी मां को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया
इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर गौतम का शव गमछे के सहारे सीलिंग फैन से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थीं। गौतम के पिता ड्यूटी पर थे। वो बीएसएल में कार्यरत हैं। गौतम परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी गर्भवती है और मायके में रह रही है। परिजनों ने बताया कि युवक किसी तनाव में था, हालांकि उन्होंने किसी स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *