जोधपुर में 100 से ज्यादा वारदात के आरोपी पकड़े:आरोपियों के पास से 30 मोबाइल सहित भारी मात्रा में सामान बरामद, कई और वारदात के खुलासों की संभावना

जोधपुर की बासनी थाना पुलिस ने शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में लग्जरी वाहनों से बैग और नगदी चुराने वाले दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों ने जोधपुर शहर में करीब 100 जगह वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 एंड्राइड मोबाइल, फोन चार्जर ईयर बड, लेडीज बैग ट्रेवल बैग ,कपडे ,जेवरात, कॉस्मेटिक सामान, नकदी बरामद की गई है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि 20 फरवरी को रेखा शर्मा पत्नी गोपाल पंचारिया अरिहंत नगर शोभापुरा डूगरी रोड ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 19 फरवरी को वे रिश्तेदार की कुशलक्षेम पुछने के लिए एम्स अस्पताल आये । एम्स अस्पताल के बाहर कार खड़ी थी जिसमें 2,70,000 रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया । सीसीटीवी में दिखी टैक्सी प्रकरण दर्ज होने के बाद थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल कमलेश कुमार, कानिस्टेबल दिनेश नायल और रामदीन की विशेष टीम का गठन कर वारदात स्थल एम्स अस्पताल से जाने वाले रुटों के सीसीटीवी चैक किये गये। जिसमें एक संदिग्ध टैक्सी दिखी जिसके आगे अंग्रेजी में JAI MAJISA लिखा हुआ था। टैक्सी पर लिखे अनुसार एम्स रोड़ से नहर रोड़ की तरफ जाने वाले रास्ते के करीबन 350 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया जाने पर टैक्सी के नम्बरों के आधार पर दिनांक 24 फरवरी को दो आरोपी प्रमोद सिंह चौहान व राज चौहान को संदिग्ध टैक्सी के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों प्रमोदसिंह चौहान व राज चौहान से गहनता से पुछताछ करने पर दोनो ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में रैकी करते है तथा पेचकच व मास्टर की से कारों व लग्जरी वाहनों के लॉक तोड़कर उनमें रखे कीमती सामान, नगदी चुराने की वारदाते की हैं। 100 से ज्यादा वारदात की आरोपियों ने बताया कि जोधपुर शहर में करीबन 100 से ज्यादा वारदात की हैं। वारदातों के संबंध में रिमांड प्राप्त कर जानकारी की जा रही है। शातिर आरोपी प्रमाद सिंह चौहान व राज चौहान ने भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा शादी सामोराह में भी खड़े वाहनों से चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों शादी सामोराह में आने वाले लोगो के वाहनो से कीमती सामान कपडे आदि चूर लेते है। ये सामान बरामद आरोपियों के कब्जे से एम्स अस्पताल के सामने कार में से चुराये गये 1,15,000 नगद रुपये जेवरात मोबाईल फोन आदि बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही अन्य जगहों से चोरी के मोबाईल फोन चार्जर, ईयरबड कपडे कॉस्मेटिक सामान आदि सैकड़ों की संख्या में बरामद किये गये हैं। 5 दिन का रिमांड लिया आरोपी राज चौहान व प्रमोदसिंह चौहान शातिर प्रवृति के है जिनकोआज न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। गहनता से पुछताछ जारी है जिनसे जोधपुर शहर में कारों में से सामान चुराने की अनेको वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। सीसीटीवी से बचकर करते थे चोरी आरोपियों का मुख्य टार्गेट सीसीटीवी कैमरो से दूर खडी गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें वारदात करना है। ज्यादातर वारदाते अस्पतालों, मैरिज गार्डन, धार्मिक स्थलों से चोरी की हैं। आरोपियों से पुछताछ कर उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार 1. राज चौहान (20) पुत्र जगदीश सिह चौहान जाति रावणा निवासी म.न. 831 गली न. 22 हुडको क्वार्टर चान्दना भाखर पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर 2. प्रमोदसिंह चौहान (43) पुत्र मेलुसिंह चौहान निवासी 21/435 चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *