उरला में सड़क किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेले-गुमटियां हटाई गईं:बीरगांव मुख्य मार्ग पर पुलिस-नगर निगम का संयुक्त अभियान; यातायात हुआ सुचारु

उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव नगर निगम मुख्य मार्ग पर आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे संचालित ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रमेश येरेवार, उरला थाना पुलिस बल और नगर निगम बीरगांव के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा टीम ने पाया कि कई स्थानों पर सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय संचालित किए जा रहे थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें। शांतिपूर्ण तरीके से हुई कार्रवाई अभियान के दौरान बिना किसी बल प्रयोग के शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई की गई। पुलिस और निगम की टीम ने व्यवस्थित तरीके से सड़क को खाली कराया। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। आम लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रैफिक जाम से राहत का दावा नगर निगम का कहना है कि लगातार चल रहे अतिक्रमण रोधी अभियान से बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या कम हुई है और आम लोगों को राहत मिल रही है। निगम ने साफ किया है कि आगे भी बिना सूचना के ऐसे अभियान जारी रहेंगे और सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *