खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने अवकाश सूची में किया संशोधन:बाबा मोहनराम मेले के लिए 6 मार्च की जगह 5 मार्च को छुट्टी घोषित

खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 की स्थानीय अवकाश सूची में संशोधन किया है। इसके तहत, भिवाड़ी में बाबा मोहनराम काली खोली मेले के मौके पर अब 6 मार्च के बजाय 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह संशोधन जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा किया गया है। उन्होंने शासन सचिव, सामान्य प्रशासन (ग्रुप-6) विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर की 16 अक्टूबर 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 3 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया। इसके अलावा, श्री हनुमान जी महाराज मेले के मौके पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय कार्यालयों और संस्थानों में इन तिथियों पर स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को संशोधित तिथियों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय क्षेत्रीय आस्थाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि आमजन को इन मेलों में शामिल होने का मौका मिल सके।
राजस्थान के सबसे बड़े सर्वे में लीजिए हिस्सा, अपने सरपंच को दें 1 से 5 नंबर- पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान का सबसे बड़ा सरपंच सर्वे किया जा रहा है। यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। ये भी देख सकते कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबर भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *