14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता:तीसरे दिन 56 पदक बांटे, आईटीबीपी 18 मेडल के साथ रही फर्स्ट, यूपी ने जीते 8 मेडल

प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में चल रही चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन मंगलवार को रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के फाइनल मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मुकाबलों के बाद कुल 56 मेडल खिलाड़ियों को दिए गए। मेडल तालिका में आईटीबीपी ने सबसे ज्यादा 18 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कई मुकाबले आखिरी राउंड तक रोमांचक रहे। तय नियमों के मुताबिक विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए गए। उत्तर प्रदेश ने जीते 8 मेडल
मेडल की बात करें तो उत्तर प्रदेश ने 8 मेडल जीते, जबकि सीआरपीएफ को 6 मेडल मिले। राजस्थान और सीआईएसएफ ने 5-5 मेडल अपने नाम किए। असम राइफल्स, बीएसएफ और एसएसबी को 4-4 मेडल मिले। असम और महाराष्ट्र को 1-1 मेडल हासिल हुआ। 450 प्रतिभागी हुए शामिल
प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर में 24 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्धाटन के अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा भिलाई पहुंचे थे। देशभर की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों की 30 टीमों के 450 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 30 से अधिक खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए हैं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा, मेडिकल और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं ठीक से की गई थीं। कार्यक्रम समय पर और अच्छी तरह से पूरा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *