बिलासपुर जोन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित:27 अप्रैल से 5 जून तक परिचालन रहेगा प्रभावित

दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्लि मंडल में ट्रैक रिन्यूअल कार्य के कारण 27 अप्रैल से 5 जून तक कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन संरक्षा और ट्रैक अनुरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में, हुब्बल्लि मंडल के कैसलरॉक–कुलें घाट सेक्शन में लाइन ब्लॉक लेकर बैलास्ट क्लीनिंग मशीन (BCM) के माध्यम से ट्रैक अनुरक्षण और रिन्यूअल का कार्य किया जाएगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह – वास्को द गामा एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन 27 अप्रैल, 04, 11, 18 व 25 मई तथा 01 जून को जसीडीह से चलने पर हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशन पर समाप्त होगी। यह हुब्बल्लि जंक्शन से वास्को द गामा स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 17321 वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस 01, 08, 15, 22 व 29 मई तथा 05 जून को वास्को द गामा के बजाय हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन वास्को द गामा से हुब्बल्लि जंक्शन स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *