चोरी के 3 आरोपी पकड़े:एक रात में 3 मकानों में सेंघ लगाई, सोने चांदी के जेवर,नगदी समेत एलईडी व मोबाईल चार्जर चुराया

शहर की अनंतपुरा थाना पुलिस ने चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने तीन दिन पहले ही बरडा बस्ती इलाके में एक साथ तीन मकानों में सेंघ लगाई थी। घर से सोने चांदी के जेवर व नगदी लेकर फरार हुए थे। आरोपी चोरी का सामान बेचने के फ़िराक में थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों आरोपी अन्नतपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। अनंतपुरा थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को फरियादी रवि कुमार निवासी बरडा बस्ती ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया 24 फरवरी की रात 8 से 9 बजे के बीच उनके मकान में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की। बदमाश घर से सोने के टॉप्स,नथ, मंगलसूत्र, टिकला,अंगूठी सहित चांदी के जेवर चोरी करके फरार हो गया। जबकि पड़ोसी मीना प्रजापति के घर से सोने का हार, टिकला,10 हजार नगदी, एक 32 इंच की एलईडी,मोबाइल चार्जर और राधेश्याम बैरवा के मकान से 10 हजार नगदी व चांदी के जेवर ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली। कुछ युवक सुनार की दुकान के आसपास खड़े होकर चोरी के जेवर बेचने की बात कर रहे थे। जिस पर तीन आरोपियों को डिटेन किया। पूछताछ के बाद नाजिद (27),इम्तियाज (27), अमजद उर्फ जिनाद (34) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बरडा बस्ती में तीन अलग-अलग जगह पर मकान में चोरी करना कबूला।आरोपी रात के समय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से चोरी के माल बरामदगी के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *