अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद उन्हे सेंटर में एंट्री दी गई। सेंटर के मेन गेट से एग्जाम सीट तक फोर लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं । रीट एग्जाम को लेकर शहर के कई सेंटर पर एग्जाम के लास्ट टाइम पर हड़बड़ाहट का माहौल नजर आया। सेंटर पर समय पर नहीं पहुंचने के चलते कई स्टूडेंट्स को रोका गया तो कई स्टूडेंट्स एंट्री के लिए रिक्वेस्ट करते नजर आए । स्टूडेंट की सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान लंबी-लंबी कतारें लगी। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद मिली एंट्री एग्जाम के दौरान ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखा गया, कई स्टूडेंट्स की जैकेट और फुल स्लीव के शर्ट उतरवाकर उनकी चेकिंग की गई तो कइयों के जूते,मोजे,बेल्ट घड़ी आदि एग्जाम सेंटर के बाहरी खुलवाए गए। कई फीमेल कैंडिडेट को भी सिक्योरिटी के दौरान अपनी पहनी हुई जेवर को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। कइयों के गले में पहने धागे और मंगलसूत्र सिक्योरिटी रीजन के चलते उतरवाए गये।एग्जाम सेंटर पर दिव्यांगों को भी सिक्योरिटी चेकिंग की प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ा। यहां उनके इक्विपमेंट और कपड़ों की तलाशी के बाद ही उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। 51 परीक्षा केंद्रों पर 41 हजार 352 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम आज और कल जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर 41 हजार 352 परीक्षार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा कुल तीन पारियों में होगी। आज दो और कल एक पारी में परीक्षा होगी। सिटी के अलावा भी बनाए सेंटर भीलवाड़ा में इस बार अरेंजमेंट्स में चेंज करते हुए सिटी के अलावा आसपास के छोटे केंद्रों जैसे आटूण, पालड़ी, आरजिया, पांसल, मांडल, अगरपुरा, सुवाणा के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिससे जिले के ज्यादातर परीक्षार्थियों को जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ है। आज दो और कल एक पारी में एग्जाम पहली पारी सुबह 10 से 12.30 बजे तक आयोजित हो रही है जिसमें 14256 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं । जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 से 5.30 बजे तक होगी जिसमें 12864 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। कल 28 फरवरी को एक सुबह की ही पारी रहेगी, जिसमें 14232 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। फर्जी केंडिडेट की रोकथाम पर रहेगा फोकस फर्जी अभ्यर्थियों की रोकथाम के लिए भी सरकार ने विशेष गाइडलाइन जारी कर दी है। एग्जाम सेंटर पर लाइव फोटो से मिलान किया गया । 10 सेंटर पर एक एरिया अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर स्टाफ सरकारी कार्मिक ही तैनात किया गया है। परीक्षार्थियों की पहचान करने और फर्जी अभ्यर्थियों की रोकथाम के लिए मेटल डिटेक्टर, बायो मैट्रिक तथा फेस रिकग्निशन व अन्य न्यू टेक्नोलॉजी का यूज़ किया गया । संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। हर 5 सेंटरों पर एक जोनल अधिकारी लगाया गया है। जो सेंटरों पर 26 फरवरी को निरीक्षण करेंगे।पेपर व ओएमआर शीट पूरी तरह से सुरक्षित रखने पर फोकस रहेगा।


