रीट परीक्षा देने वाले आखिरी 1 मिनट पहले दौड़े:किसी की चूड़ी नहीं खुली तो स्टाफ को करनी पड़ी मशक्कत, पहली बार फेंस स्कैन किया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आज उदयपुर के 55 केन्द्रों पर तीन पारियों में शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के लिए बड़ी कसरत करनी पड़ी और दौड़ लगानी पड़ी। कुछ परीक्षार्थी जो 9 बजे बाद आए उनको अंदर एंट्री नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पहली बार फेस स्कैन की व्यवस्था होने से समय ज्यादा लगा और कतारें लंबी रही। गुरु गोविंद स्कूल के बाहर तो सबसे ज्यादा भीड़ ही लड़कियों की थी। रेजीडेंसी स्कूल के बाहर एक छात्रा के एक हाथ की चूड़ी खोलने में पसीना आ गया। बाद में तैनात स्टाफ ने काफी मशक्कत कर थैली पहना कर चूड़ी खोली। परीक्षा को लेकर आज सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंचे तो दूर के जिलों वाले बीती रात को ही पहुंच गए। परीक्षा समन्वयक एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर में 55 केन्द्रों पर तीन पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें इसमें 41 राजकीय तथा 14 निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 27 फरवरी को प्रथम पारी में सुबह 10 से 12.30 बजे तक लेवल प्रथम की परीक्षा होगी इसमें 18 हजार 280 अभ्यर्थी भाग लेंगे। द्वितीय पारी में दोपहर 3 से 5.30 बजे तक लेवल द्वितीय के 18 हजार 152 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *