REET-2024,कोटा में आज 34 हजार कैंडिडेट देंगे एग्जाम:सेंटर पर अभ्यर्थियों की कतारें ,एक घंटे पहले एंट्री बंद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की REET-2024 परीक्षा का आज पहला दिन है कोटा में पहली पारी में 44 केन्द्रों पर 13605 अभ्यर्थी व दूसरी पारी में 67 परीक्षा केन्द्रों पर 21044 अभ्यर्थी नामांकित है।
पहली पारी में 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक लेवल प्रथम (कक्षा 1 से 5 तक) व दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5ः30 बजे तक लेवल द्वितीय (कक्षा 6 से 8) होगी। परीक्षा के लिए एंट्री परीक्षा से 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी। सेंटर परीक्षार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति, फेस रिकॉग्निशन एवं फ्रीस्किंग गई है।एग्जाम सेंटर पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हुआ। सेंटर पर अभ्यर्थियों की कतारें देखने को मिली। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा।सेंटर के बाहर परीक्षार्थी की व्यक्तिगत तलाशी ली गई। परीक्षा संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एरिया एवं जोनल अधिकारी, केन्द्र पर्यवेक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर एवं फ्लाईंग कम ओएमआर कॉर्डिनेटर विभिन्न स्तरों पर निगरानी और सतर्कता के लिए लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *