भास्कर न्यूज | खड़गपुर खड़गपुर – बालासोर रेलवे स्टेशन के बीच मौजूद बेलदा रेलवे स्टेशन पर व्यवसायी संगठन की ओर से एकाधिक मांगो को लेकर बेलदा रेलवे स्टेशन मैनेजर को एक ज्ञापन सौंपा गया।सौपे हुये ज्ञापन में बेलदा हावड़ा लोकल को चालू करना और विलम्ब चल रहे ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की गयी। ज्ञापन सौपने के बाद व्यवसायी संगठन के सदस्यों ने बताया कि हम कई दिनों से मांग कर रहे कि बेलदा – हावड़ा लोकल ट्रेन को चालू किया जाये,वही कुछ दिनों से ट्रेन विलम्ब चल रही है।जिससे यात्रियों को परेशानी और व्यवसायियों को समय पर अपने गंतव्य स्थान पर ना पहुँच पाने पर काफी नुकसान हो रहा है।हमने अपने ज्ञापन के जरिए स्थानीय रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है।हमारी मांगों को अगर दरकिनार किया गया और समय पर नही मानी गयी तो भविष्य में व्यवसायी संगठन आंदोलन का भी रास्ता अपना सकती है।


