बिजयनगर में हुए रेप-ब्लैकमेल कांड में रिमांड पर चल रहे पूर्व पार्षद सहित तीन अन्य आरोपियों को आज अजमेर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। कोर्ट के बाहर और अंदर पुलिस का अतरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। बता दे की 1 मार्च को सकल हिंदू समाज की ओर से अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधा चालू रहेगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मुख्य 4 आरोपियों को 25 फरवरी को कड़ी सुरक्षा में पॉक्सो कोर्ट 1 में पेश किया था। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इनको आज करेंगे पेश बिजयनगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी, कैफे संचालक श्रवण और आशिक सहित करीम को गिरफ्तार किया था। पूर्व पार्षद 5 दिन के रिमांड पर था। वही बाकी आरोपी 7 दिन के रिमांड पर थे। इन सभी चारों आरोपियों को आज पेश किया जाएगा। इन 4 को भेज दिया जेल 25 फरवरी को मामले में मुख्य आरोपी लुकमान और सोहेब(20), सोहेल मंसूरी(19), रिहान मोहम्मद(20), और अफराज(18) को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सभी जेल भेज दिया गया। 1 मार्च को अजमेर रहेगा बंद बिजयनगर रेप और ब्लैकमेल कांड मामले को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से अजमेर 1 मार्च को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सकल हिंदू समाज की ओर से सभी लोग गांधी भवन पर इकट्ठा होकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बंद के दौरान केवल मेडिकल सुविधाओं की ही छूट रहेगी। ट्रांसपोर्ट सुविधा भी बंद रहेगी। मामले में जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी की जाएगी। नाबालिग लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल का मामला 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया, कैफे को नगरपालिका ने सीज किया ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर) Topics:


