अलवर में पथ संचलन:RSS के स्वयंसेवक शहर के बीचों बीच निकले

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय घोष दिवस में गुणवत्ता पूर्ण पथ संचलन निकाला गया। जो कला कॉलेज से अम्बेडकर सर्किल, भगत सिंह सर्किल, नंगल सर्किल होते हुए नेहरू पार्क तक निकाला। वहीं पर मुख्य वक्ता आरएस के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री रहे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर करतार सिंह थे। अखिल विभाग संघ के चालक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवकों का गुणवत्ता पथ संचलन तथा घोष प्रदर्शन किया गया। पथ संचलन बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से से शुरू होकर जेल चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा, बिजली घर चौराहा, अशोक चौराहा से होते हुए नेहरू पार्क पर समाप्त हुआ। वही हर चौराहे व जगह जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर क़रीब ढाई सौ से अधिक स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *