मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन विद्यार्थियों को हिंदी का पेपर है। जिले में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 4 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र हैं। परीक्षा में कुल 11,473 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 9 हजार 789 नियमित और 1,684 स्वाध्यायी विद्यार्थी हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना है। नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। विद्यार्थियों की सख्त चेकिंग हो रही है। परीक्षा हॉल में कागज, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक हैं।


