महाशिवरात्रि पर मठ मंदिर से निकली भोलेनाथ की बारात:सिवनी के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, डीजे पर श्रद्धालुओं ने किया डांस, देर रात हुआ शिव-पार्वती विवाह

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय सहित आठों विकास खंडों में श्रद्धालुओं ने पर्व को भक्तिमय माहौल में मनाया। ऐतिहासिक मठ मंदिर से रात्रि में भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। डीजे की धुन पर सैकड़ों युवक-युवतियों ने नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात का मार्ग दुर्गा चौक, गिरजाकुंड, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, शंकर मढ़िया, महावीर मढ़िया, छिंदवाड़ा चौक और गणेश मंदिर से होकर गुजरा। देर रात बारात मठ मंदिर वापस पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। रात्रि भर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का पूजन किया। कई मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन और रात-जागरण का आयोजन हुआ। धनोरा में शिवभक्तों ने मंदिर में जागरण किया, जहां धार्मिक गीत गायिका ने समां बांधा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिले के विभिन्न स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया गया। तस्वीरों में देखें शिव बारात का माहौल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *