‘महादेव’ भोजपुर महोत्सव का आगाज:मुंबई के गायक ऋषभ शर्मा की भक्तिमय प्रस्तुति, बधाई और तीज-त्योहार नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए लोग

भोजपुर के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में तीन दिवसीय ‘महादेव’ भोजपुर महोत्सव का आगाज बुधवार रात को हुआ। यह महोत्सव 28 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और सांची विधायक प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भोजपुर का मंदिर महाभारत काल से है और इसकी प्रसिद्धि पूरे विश्व में है। विधायक पटवा ने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि तीन दिनों तक शिव भक्ति के गीत-संगीत से महोत्सव गुंजायमान रहेगा। पहली प्रस्तुति में खरगोन के शिव भाई गुप्ता ने लोकगायन किया। उन्होंने ‘भोले बाबा, म्हारा भोले बाबा, जटा में गंगा की धारा’ जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बधाई नृत्य की प्रस्तुति हुई। अभिलाष चौबे और उनके साथी कलाकारों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बधाई नृत्य में स्त्री-पुरुष दोनों भाग लेते हैं। यह नृत्य विवाह, तीज-त्योहार और धार्मिक अवसरों पर किया जाता है। कार्यक्रम में आदित्य प्रजापति ने गायन किया। ढोलक पर लीलाधर बेन, टिमकी पर अक्षय तिवारी और रामतुला पर आदर्श मिश्रा ने संगत दी। मुंबई से आए ऋषभ शर्मा ने अपनी मधुर और भक्तिमय प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी पंकज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *