लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, सिविल लाइंस केसीडब्ल्यू में 23 से 25 फरवरी तक प्रकृति पुनर्स्थापन की ओर एक कदम विषय पर तीन दिवसीय सीड बॉल वर्कशॉप आयोजित की गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंजाब राज्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित हुआ। कॉलेज के इको क्लब और कौशल विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को सीड बॉल तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने गुरु ग्रंथ साहिब बाग, मोगा में शैक्षणिक भ्रमण और सीड बॉल दान अभियान में भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


