रसोई के आसान हैक्स:समय बचाएं और काम बनाएं आसान

भास्कर न्यूज़| लुधियाना रसोई में छोटे-छोटे किचन हैक्स आपका समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। सब्जियां काटने से पहले चाकू पर थोड़ा सा तेल लगा लें, इससे सब्जियां चिपकती नहीं हैं और कटिंग आसान हो जाती है। हरी धनिया या पुदीना को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें धोकर अच्छे से सुखाएं, फिर टिश्यू पेपर में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें। अगर दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें उबला हुआ आलू डाल दें, अतिरिक्त नमक संतुलित हो जाएगा। टमाटर को आसानी से छीलने के लिए उन्हें कुछ सेकंड गर्म पानी में डालकर निकाल लें। अदरक-लहसुन पेस्ट को आइस ट्रे में जमा कर रखें, जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल करें। नींबू को हल्का सा रोल करने से ज्यादा रस निकलता है। ये आसान टिप्स आपकी किचन को स्मार्ट बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *