संदिग्ध हालात में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या

भास्कर न्यूज |लुधियाना संदिग्ध हालातों में 25 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना माधोपुरी की गली-1 में हुई है। मृतक की पहचान सूरज कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय चला जब परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में लटका देखा। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना थाना दरेसी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *