खुशबू कैलिग्राफी में पहले स्थान पर रही

लुधियाना। मातृ भाषा दिवस के मौके पर पंजाबी भवन में हुए इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की लड़कियों ने अलग-अलग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और अच्छी पोजिशन हासिल की। खुशबू ने कैलिग्राफी कॉम्पिटिशन में पहला स्थान, मृगाक्षी भसीन ने पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान, रमनदीप कौर, पवनदीप कौर, अंजुम ने कल्चरल क्विज में तीसरा स्थान और बलदीप कौर, सिमरनजीत कौर ने इडियोमैटिक कन्वर्सेशन में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन लता ने बच्चों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। इस खास मौके पर वाइस प्रिंसिपल सरिता खुराना और पंजाबी विभाग की अध्यक्ष सरिता मिन्हास, कॉलेज की यूथ कोऑर्डिनेटर डॉ. माधवी वशिष्ठ और पंजाबी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *