फाइनेंसर के ऑफिस में गोली चलने से छात्र की मौत, 5 के खिलाफ केस दर्ज

हैबोवाल थाना क्षेत्र के तहत लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। रात 8 बजे हुई वारदात में पंकज कुमार (20) पुत्र मनोज कुमार वासी चन्दर नगर की मौत हो गई। गोली इलाके के ही एक फाइनेंसर के ऑफिस में उसी की लाइसेंसी पिस्तौल से चली है। मृतक उसी ऑफिस में काम भी करता था और बीए का छात्र था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने पिता मनोज कुमार के बयानों पर 5 युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्तौल, खाली खोल बरामद कर लिया है। पहले बताया एक्सीडेंट, शरीर पर गोली के निशान मिलने के बाद पलटा केस पिता मनोज कुमार ने बताया कि पंकज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घर से खाना खाकर दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था, रात करीब 9:15 बजे उन्हें सूचना दी गई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शरीर पर गोली के निशान से मामला पूरी तरह बदल गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंकज अपने दोस्तों के साथ था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली गलती से चली या किसी विवाद के बाद जानबूझकर चलाई गई। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसएचओ कृष्ण लाल ने बताया कि फाइनेंसर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दराज में रखकर बाहर गया था। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *