सभी तहसीलों में तबादलों की लिस्ट हो रही तैयार

लुधियाना| पंजाब में तहसीलों में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने सभी जिलों में तैनात तहसीलदारों, सब-रजिस्ट्रारों और रीडर-राइटरों के तबादले की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागीय स्तर पर विस्तृत सूची तैयार की जा रही है, जिसमें लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि कुछ ऐसे अधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी दी जा सकती है जो पहले तहसीलों में तैनात रह चुके हैं और जिनका रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है। सरकार का उद्देश्य राजस्व विभाग में पारदर्शिता लाना और आम जनता को राहत देना बताया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में तबादलों की आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *