होली में पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, ढंडारी कलां रुकेगी

लुधियाना| होली में यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में लोग बड़ी संख्या में घर जा रहे है और ट्रेनों में बड़ी संख्या में भीड़ हो रही है। लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है और कई ट्रेनों में सीटें तक फुल हो चुकी है। जिसको देखते हुए नॉदर्न रेलवे की तरफ से एक और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की ऐलान किया है। ट्रेन के चलने से यात्रियों का काफी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा आसान होगी। यह ट्रेन के अप और डाउन के तीन-तीन ट्रिप होंगे। ट्रेन नंबर 04664 27 फरवरी, दो मार्च और पांच मार्च को अमृतसर से सुबह 9.45 बजे चलेगी और लुधियाना के ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी, अंबाला कैंट दोपहर 02.45 बजे पहुंचेगी। जबकि पटना अगले दिन दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर 04663 पटना से अमृतसर के लिए 28 फरवरी, तीन मार्च और छह मार्च को चलेगी। यह ट्रेन पटना स्टेशन से शाम चार बजे चलेगी, लुधियाना के ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन अगले दिन शाम 5.25 बजे पहुंचेगी और रात आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में 16 कोच (स्लीपर व सामान्य श्रेणी सहित) लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *