समाजसेवी ने तेरी ओट दिव्यांग संस्था को भेंट किया ई-रिक्शा

भास्कर न्यूज | लुधियाना समाजसेवी हेमंत सूद द्वारा पक्खोवाल रोड स्थित तेरी ओट दिव्यांग संस्था को एक ई-रिक्शा भेंट किया गया। इस सुविधा से आश्रम में रहने वाले दिव्यांग और नेत्रहीन बच्चों को आने-जाने में सुगमता होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन दीवान ने ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दीवान ने कहा कि समाज के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की मदद करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। हेमंत सूद का यह प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर संस्था की प्रधान इकबाल कौर, डॉ. राजेश अरोड़ा, टोनी कपूर, एकमदीप सिंह, परमजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमन रंधावा और ध्रुव सपरा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *