गुरबाणी के माध्यम से आत्मिक शक्ति व सही मार्ग की प्रेरणा दी

भास्कर न्यूज | लुधियाना मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित अमर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य जप-तप समागम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरकर गुरु चरणों में शीश नवाया और गुरबाणी के रस का आनंद लिया। समागम के दौरान स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने संगति रूप में श्री जप जी साहिब, श्री चौपाई साहिब तथा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया। पूरे वातावरण में गुरबाणी की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे संगत को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। संगत ने एक स्वर में धन-धन बाबा दीप सिंह जी तेरी जय होवे का सिमरन किया, जिससे गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय रंग में रंग गया। सुबह 11 बजे आरंभ हुआ यह समागम शाम 4 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान बीबी चरणदीप कौर ने बिन बोलिया सब कुछ जानता, सब तो वड्डा सतगुरु नानक और गुर के दर्शन देख-देख जीवा जैसे शबदों का कीर्तन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। उनके कीर्तन ने उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *