मेयर और विधायक ने पानी से जुड़े 4.5 करोड़ रुपए की लागत के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

भास्कर न्यूज | लुधियाना मेयर इंदरजीत कौर और लुधियाना ईस्ट से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने बुधवार को न्यू मोती नगर में ओवरहेड वाटर टैंक बनाने बनाने और उससे जुड़ी पाइपलाइन बिछाने के लिए 4.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। विश्वकर्मा पार्क में बनाए जा रहे टैंक पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जबकि उससे जुड़ी वॉटर सप्लाई पाइपलाइन लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने और प्रोजेक्ट शुरू करते समय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह में कौलसर अमरजीत सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर जरनैल सिंह, कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट जसप्रीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *