चीन की कंपनी से डील कराने का झांसा देकर कारोबारी से 36 लाख रुपए ठगे

लुधियाना| चीन की एक कंपनी से कारोबार कराने का झांसा देकर कारोबारी से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर निवासी सुमितपाल सिंह अरोड़ा ने बताया कि पंजाब माता नगर स्थित बसंत एवेन्यू निवासी सलील कुमार ने खुद को चीन की एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए उनसे संपर्क किया था। तब बिजनेस डील करवाने का भरोसा दिलाकर उनसे 36 लाख रुपए ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो आरोपी ने कोई डील करवाई और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। मामले की शिकायत 7 फरवरी को पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई थी, जिसकी जांच के बाद थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *