लुधियाना| साइबर क्राइम सेल की मदद से पुलिस ने सड़क पर गुम हुआ मोबाइल एक घंटे में ट्रेस कर मालिक तक पहुंचा दिया। यह कार्रवाई थाना सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू की टीम ने की। जानकारी के मुताबिक, नेहा नामक युवती का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया था। काफी तलाश के बाद भी जब फोन नहीं मिला तो उसने पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू में शिकायत दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत साइबर क्राइम सेल से संपर्क कर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई। मोबाइल की लोकेशन पता लगाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल फोन नेहा को सौंप दिया।


