बच्चे घर जा रहे थे, तभी हुआ हादसा:निजी स्कूल का वाहन पुल से नाले में पलटा, छात्रा की मौत

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरारटोला पुल के पास बुधवार को चार बजे के लगभग आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी की फोर्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाले में पलट गई। इस घटना में 7 वर्षीय छात्रा वेदांशी साहू की मौत हो गई। वहीं 13 बच्चे घायल हो गए। डौंडी पुलिस के अनुसार गाड़ी में 19 बच्चों समेत कुल 21 लोग सवार थे। टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद गाड़ी चालक बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान साढ़े 3 बजे हादसा हो गया। फिलहाल घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है क्योंकि गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार जिस बच्ची की मौत हुई है, उसके पिता चिम्मनलाल साहू की तीन माह पहले ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *