उदय को रिहा करने की मांग

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस एमसीबी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह गिरफ्तारी दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से संबंधित है, जिसमें कमीज उतारकर विरोध जताया गया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में नाराजगी है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पं. दीनदयाल चौक में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन में सफलता प्राप्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और केवल प्रधानमंत्री की नाकामियों को उजागर करने के कारण उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *