नए छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प पत्र है बजट: रेणुका

सोनहत | भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को नए छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प पत्र बताया। उन्होंने इसे विकास, विश्वास और सुशासन का पवित्र दस्तावेज करार देते हुए कहा कि यह बजट केवल आर्थिक प्रावधान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का संकल्प है। विधायक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ाए गए प्रावधान आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाएंगे। आधुनिक विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कमजोर वर्गों के लिए लाभकारी होगा। वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा और आधारभूत संरचना मजबूत होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों, सिंचाई और पेयजल योजनाओं का विस्तार गांव-गांव तक विकास पहुंचाएगा। किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के लिए योजनाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नींव रखेंगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनहित कार्यों में सहयोग होना चाहिए। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ प्रदेश प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *